मुरादाबाद, अक्टूबर 20 -- Moradabad News: विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपना स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पथ संचलन निकाल कर एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही शस्त्र पूजन की परंपरा भी कायम रखी। समर्थ समाज और राष्ट्र धर्म निभाने का संदेश भी दिया। मुरादाबाद में कुल पंद्रह स्थानों पर संघ ने पथ संचलन का आयोजन किए। वक्ताओं ने विजयादशमी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बताया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, मर्यादा, राष्ट्रभक्ति, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, अधर्म पर धर्म की विजय, मर्यादा, वात्सल्य, गौरव, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी इन्हीं सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विच...