मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: महमूदपुर माफी में रविवार को रामडोल शोभायात्रा धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ नजर आई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सिंह सैनी ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किये गए। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार की मौजूदगी में थाना प्रभारी किरनपाल सिंह और चौकी प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। पुलिसकर्मियों ने शोभायात्रा के दौरान मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए निगरानी की। इधर बाबा जाहरवीर महाराज मंदिर परिसर में छड़ी मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी स...