मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: श्री काली माता मंदिर लाल बाग के महंत की गद्दी को लेकर सिविल कोर्ट विवाद लंबित है। प्राचीन सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर के पूर्व महंत रामगिरि ने बताया सोमवार को इस मामले की सुनवाई थी। विपक्षीगण पंचदश नाम जूना अखाड़े और उसके महंतों को जवाब दाखिल करना था। मगर न वह आए और न ही उनकी ओर से कोई हाजिर हुआ। दोपहर तक इंतजार के बाद कोर्ट ने अब इस मामले की 14 अगस्त की तिथि निर्धारित की और इस तारीख को दोनों पक्षों को उपस्थित होने के आदेश दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...