मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जन्माष्टमी पर पूजन के लिए बाजार में सौ ग्राम से लेकर दस किलो तक के पीतल के लड्डू गोपाल मौजूद हैं। कुछ लोग पूजन के लिए चांदी के भी लड्डू गोपाल खरीद रहे हैं। भगवान के भोग के लिए बर्तन भी आकर्षित कर रहे हैं। महंगाई को देखते हुए व्यापारियों स्टील के बर्तनों पर चांदी का पानी चढ़वा दिया है। इस बार इनकी अधिक मांग है। एक व्यापारी के आकलन के अनुसार चांदी और पीतल के लड्डू गोपाल एवं भोज बर्तनों की बिक्री लगभग साठ करोड़ को पार कर गई है। पिछली बार करीब 22 करोड़ का कारोबार हुआ था। बर्तन व्यापारी अंबरीष अग्रवाल ने बताया इस बार पीतल के लड्डू गोपाल और भोज पात्रों को बुकिंग लगभग दो माह से चल रही थी। आपूर्ति भी लगातार जारी रही। पीतल और तांबा काफी महंगा है। इसीलिए स्टील के भोज पात्रों पर चांदी की पालिश करा क...