Moradabad News: महंगाई पर लगे अंकुश, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष लईक आजाद के नेतृत्व में व्यापारियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई का सीधा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ गई है, जिससे आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली की बढ़ी हुई दरों ने लोगों का घरेलू बजट भी प्रभावित किया है। व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने, घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता करने तथा बिजली की बढ़ी हुई दरों में कमी किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- महंगाई को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.