Moradabad News: महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली 'शानू' के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। चीनी की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। ज्ञापन में इथेनॉल नीति की समीक्षा करने और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है। सपा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले एक महीने के दौरान चीनी की कीमतों में असामान्य वृद्धि हुई है। चीनी के दाम करीब 65-70 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है。 यह भी पढ़ें- चीनी की महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, इथेनॉल नीति की समीक्षा की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.