Moradabad News: मतदान केन्द्रों की प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन एक सप्ताह के लिए
मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि मुरादाबाद के मतदान केन्द्रों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन एक सप्ताह की अवधि के लिए किया है। उन्होंने जनसामान्य, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं अन्य संबंधित पक्षों से अपेक्षा की है कि यदि प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की सूची के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो उसे 17 जुलाई तक लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित उपजिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर नियमानुसार विचार करते हुए मतदान केन्द्रों के अंतिम निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संशोधन के लिए आपत्ति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.