मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा, किसान मजदूर सभा और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कदीर तिराहा, मुख्य बाजार व शगुन तिराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां एसडीएम कार्यालय पर एक घंटे तक धरना दिया। धरने में एआईकेएमएस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन, हर स्वरूप सिंह, जाबिर हुसैन और डॉ. सईद सिद्दीकी सहित अन्य वक्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एसआईआर रद्द करने को संयुक्त किसान मोर्चा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पार...