मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: सिविल सर्विसेज राज्यकर्मचारियों से संबंधित विभिन्न खेलों के मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में किया गया। चयन ट्रायल्स में क्रिकेट के 19, बैडमिंटन के 17, फुटबॉल के 3, खो-खो के 6, शतरंज के 8, लॉन टेनिस के 2, एथलेटिक्स के 10, पावरलिफ्टिंग के 2, वॉलीबॉल के 3 तथा हॉकी के 2 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खेलों के चयन एवं ट्रायल्स क्षेत्रीय खेल कार्यालय के क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह की देखरेख में हुए। ट्रायल्स लेने वालों में विभिन्न खेलों के कोच ललिता चौहान, सचिन कुमार, मो. आसिफ सिद्दीकी, निशा, धीरज, गोविन्द कुमार यादव बाकर शामिल रहे। अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल नवीन श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव अजय पाठक, राम कृपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...