Moradabad News: मंडलायुक्त से मिली ईपीसीएच व यस की टीम, दिया मेले का न्योता
मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- Moradabad News: हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच), यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने मंडलायुक्त को परिषद की मेजबानी में 13 से 17 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले में आने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. नीरज खन्ना के साथ ही ऑटम फेयर कमेटी के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, यस के चेयरमैन जेपी सिंह, एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम, पुनीत आर्या, विवेक अग्रवाल, गगन दुग्गल, कुनाल दवे, उज्जवल अग्रवाल, अंकित सिंह, लव वाधवा, मजहर नूर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.