मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोग उमस और गर्मी में बेहाल रहे। सुबह से दोपहर तक कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही, जिससे घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों और कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया, चौकी हसन खां, तंबाकू मोहल्ला, मछली बाजार, रेती मोहल्ला और लाल मस्जिद क्षेत्र में सुबह से ही बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो गई। कुछ ही देर के अंतराल पर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। पता चला कि संबंधित क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलने के बाद बिजली...