Moradabad News: भादों में लगी सावन-सी झड़ी, मौसम हुआ खुशगवार
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुरूप सितंबर का आगाज फुहारों के साथ हुआ और बुधवार को रिमझिम बारिश का सिलसिला झमाझम बारिश में बदल गया। बुधवार को सुबह आसमान पर घनी काली घटाएं घिरकर आईं जिससे दिन के समय रात जैसा अंधेरा छा गया। सुबह साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हो गई। लगातार हुई बारिश ने लोगों के भादों के महीने में सावन जैसी झड़ी लगने का एहसास कराया। तापमान लुढ़कने से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से अच्छी राहत महसूस हुई। बुधवार को सुबह हुई बारिश दिन भर जारी रही। हल्की से मध्यम बारिश के बने रहे सिलसिले के बीच कुछ देर के लिए तेज बौछारें भी पड़ीं जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आधी रात बूंदाबांदी की झड़ी, छह मिलीमीटर बारिश दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.