Moradabad News: भाजपा समर्थक के घर पथराव प्रकरण की जांच तेज
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर में भाजपा समर्थक एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर मौलाना अनीस के घर पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीआईजी के निर्देश पर शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित पक्ष से जानकारी ली। बताया गया कि ग्राम प्रधान चुनाव की संभावित सरगर्मियों को लेकर गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति हाफिज एजाज अंसारी, तहसीन रजा, शराफत चौधरी तथा वर्तमान प्रधान पति हाजी अतीक कुरैशी के समर्थकों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। आरोप है कि गत 16 दिसंबर को आयोजित एक सभा में मौलाना अनीस ने हाफिज एजाज अंसारी के समर्थन में भाषण देते हुए कुछ विपक्षी लोगों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.