मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: ग्राम शहदोली में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने रास्ते में घेरकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शहदौली निवासी रणवीर सिंह उर्फ बबलू भाजपा के बूथ संख्या 158 के अध्यक्ष हैं। बताया कि 12 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे वह छजलैट से अपनी बहन के कोटे का राशन लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की पुलिया के पास गांव के ही नरेंद्र, बबलू, रोहित, सचिन और पवन ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पांचों ने उनके साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनके कपड़े भी फट गए और नाक पर गंभीर चोट आई। घटना के ब...