मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: सपा ने एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पूर्व सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान को मुरादाबाद मंडल का प्रभारी नामित किया है। रविवार को हाफिज उस्मान महानगर पहुंचे। उन्होंने रामपुर, ठाकुरद्वारा, कांठ, पीपलसाना और भोजपुर क्षेत्र में भारी संख्या में शिक्षकों से संपर्क किया। कहा कि सपा हमेशा शिक्षकों के सम्मान और उनके हक की लड़ाई लड़ती रही है। जिन शिक्षकों से मिला उनमें मौजूदा सरकार की उपेक्षा को लेकर भारी नाराजगी है। भाजपा सरकार ने शिक्षकों को सिर्फ वोट बैंक समझा है। जयवीर सिंह यादव, फिरोज, खान, विधायक नासिर कुरैशी, फुरकान अली, कामिल मंसूरी, योगेंद्र सिंह यादव, सरवर मिर्जा, दिलप्रीत सिंह, बालकिशन शर्मा, शंकर लाल सैनी लेखराज कश्यप रहे। यह भी पढ़ें- Maharajganj ...