मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: भट्ठा मालिक ने मजदूर को जबरन बंधक बना लिया और उसकी मजदूरी की रकम भी नहीं दी। इस मामले में पुलिस ने डीएम के आदेश पर भट्ठा मालिक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बिलारी थाना मूंढ़ापांडे के ग्राम मिलक बूजपुर आशा निवासी नजाकत ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें कहा कि उसका बेटा फहीम गांव पीपली चक में बने नाजिल हाफिज निवासी जैतवाडा़ थाना कुंदरकी के ईट भट्टे पर मजदूरी करता है, उसके बेटे फहीम की मजदूरी के 60 हजार रुपए भट्ठा मालिक नादिल पर निकल रहे हैं। भट्टा बंद होने की वजह से भट्ठा मालिक ने उसके बेटे को बिना पैसे दिए ही वापस भेज दिया, जिसके बाद उसका बेटा 30 जून को अपने पैसे मांगने भट्ठा मालिक नादिल हाफिज के पास गया, आरोप है कि भट्ठा मालिक ने उसके बेटे फहीम को बंधक बनाकर दुर्व्यवहार कि...