मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- Moradabad News: ​नगर में रविवार की देर शाम साईं बाबा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों पर साईं भक्त देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ​नगर के मोहल्ला पटेगंज स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी के आवास पर राज म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक अनुराग कृष्णा की देखरेख में भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भजन गायक पारस मेहर दास और सह-गायक अंकित कुमार ने अपनी मधुर वाणी से साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया। गायकों द्वारा प्रस्तुत किए गए ''मेरा सुखी रहे परिवार'', ''थोड़ा ध्यान लगा'' और ''बाबा मेरी रक्षा करना'' जैसे सुमधुर भजनों को सुनकर उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मुकेश माहेश्वरी ने सभी आगंतुकों का आभार...