Moradabad News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शिवम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: राजकीय हाई स्कूल हाथीपुर चित्तू कुंदरकी द्वारा गुरुवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कुंदरकी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल हाथीपुर चित्तू, कुंदरकी के छात्र शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मदन स्वरूप इंटर कॉलेज हरियाना की छात्रा अनम द्वितीय तथा राजकीय हाई स्कूल हुसैनपुर छिरावली के रुद्रदेव पाठक तृतीय स्थान पर रहे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु की प्रस्तुति, नवीनता, चार्ट व फाइल प्रदर्शन तथा मौखिक प्रश्नों के आधार पर किया गया। यह भी पढ़ें- मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 22 अगस्त को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.