Moradabad News: ब्रह्मज्ञान से मिलती है जीवन को सही दिशा:आदेश कुमार
मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- Moradabad News: संत निरंकारी मिशन की शाखा करनपुर चौराहा में मासिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन महात्मा आदेश कुमार ने अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु दर्शन केवल गुरु को देखना ही नहीं, बल्कि उनके प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ जुड़ने का एक गहन आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान और अनुभव के भंडार होते हैं जो अपने शिष्यों को जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने में सहायता प्रदान करते हैं। गुरु दर्शन का महत्व केवल आध्यात्मिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तिगत विकास और आत्मज्ञान के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। महात्मा आदेश कुमार ने कहा कि गुरु द्वारा प्रदान किए गए ब्रह्मज्ञान के माध्यम से शिष्य साकार के साथ-साथ निराकार परम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.