मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1 नवंबर की सुबह 9:00 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी को नोएडा के सेक्टर 168 का रहने वाला गोविंदा नाम का युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...