मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव तगाली में गुरुवार को अखिल भारतीय संयुक्त मोर्चा जाट संगठन की महा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जटराना उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान बृजेश चौधरी को अखिल भारतीय संयुक्त मोर्चा जाट संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी। जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बृजेश चौधरी ने जनता को आश्वस्त किया कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और सद्भाव के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को साथ लेकर चलने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता...