Moradabad News: बुलेट और 5 लाख की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोधी निवासी हसनेन ने अपनी पुत्री अरमाना का विवाह 29 में 2025 को डोलरा मूंढापांडे के गांव में किया था,शादी के बाद से ही परिवार के लोग दहेज की मांग करते रहते थे, विवाहिता ने आरोप लगाया है। कि लगातार बुलेट और दहेज में 5 लाख की मांग रहे थे, जब मेरे माता-पिता से वह डिमांड पूरी नहीं हुई, तो आरोप है कि इन लोगों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने उनके ऊपर कई गंभीर आप भी लगाए हैं। पुलिस ने विवाहिता अरमाना की तहरीर पर आस मोहम्मद, कलुआ, कलाम मोहम्मद, नूर मोहम्मद, आयान, खातून, निवासी दोलरा मूंढापांडे मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.