मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: बुलंदशहर के राजकीय कृषि विद्यालय में नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों के आधारभूत प्रशिक्षण में मुरादाबाद के भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ.योगेन्द्र कुमार ने हिस्सा लिया। वहां प्रशिक्षणार्थियों को भूमि एवं जल संरक्षण की जानकारी दी। भूमि संरक्षण के सिद्धांतों, उसकी उपयोगिता, भूमि कटाव के प्रकार एवं कारणों तथा भूमि कटाव को रोकने के उपायों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र में मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल सहित 26 जनपदों के प्राविधिक सहायक भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...