Moradabad News: बीएड और पीजी प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल फिर खुला, 24 तक मौका
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में बीएड और परास्नातक (पीजी) के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल को अंतिम अवसर के रूप में एक बार फिर से खोल दिया है। छात्र 23 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय का चयन कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों ने अनुरोध किया था कि तकनीकी त्रुटियों के कारण कई छात्र-छात्राओं की सीट समर्थ पोर्टल पर लॉक नहीं हो सकी है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कुलपति के आदेश पर पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सेमेस्टर और वार्षिक प्रणाली के सभी परास्नातक पाठ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.