मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडोआ में करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लिहाजा बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। खंडौवा गांव निवासी नाजमीन पुत्री इकलाख का विवाह वर्ष 2020 में थाना पाकवाड़ा के महलकपुर रोड निवासी आसिफ पुत्र इस्लाम के साथ हुआ था। जिससे उसके 5 साल की एक बेटी भी है। पति पत्नी के बीच पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा था और मामला अदालत में विचाराधीन है। जिस कारण से नाजमीन अपने मायके में रह रही थी। काफी समय से वह तनाव में थी। बीती रात वह छत के ऊपरी मंजिल पर गई जहां उसे बिजली के तार से करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग आनन-फानन मे...