मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कनोबी के जंगल में अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली पुलिस को दोपहर के समय कनोबी के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली,पुलिस ने मौके पर छानबीन की और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। शव कई दिन पुराना होने की वजह से क्षत विक्षत हो गया था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...