Moradabad News: बिलारी के रहमतनगर कालोनी में 72 घंटे से बिजली न आने से मचा हाहाकार
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: नगर की रहमतनगर और वीर नगर कॉलोनी में जमीन पर लटके बिजली तारों से चार दिन पूर्व एक युवक की मौत के बाद से बिजली विभाग ने पूरे मुहल्लों की लाइट बंद कर दी, जिसकी वजह से कॉलोनी के लोग बुरी तरह से परेशान हैं। बहत्तर घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद बिजली नहीं मिलने पर सभासद दानवीर शर्मा और निहाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम लोगों ने एसडीएम बिलारी से मिलकर बिजली को सुचारु करने की मांग उठाई। कॉलोनी के लोगों का कहना था की बिजली- पानी न मिलने से लोग बेहाल हो गए। बिलारी मोहल्ला रहमतनगर में वार्ड संख्या 9 और 25 के बीच की बस्ती में जमीन पर तार लटक रहे थे। शनिवार को यहां पर बब्लू पुत्र स्वर्गीय नादिर हुसैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई आलम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद पुलिस ने विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.