मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: नगलिया अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र मार्ग पर स्थित मकान की छत पर चढ़कर शनिवार दिवाली की झालर लगा रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया,जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना से दो परिवारों की खुशियों में ग्रहण लग गया। अमरोहा जेपीनगर के थाना मंडी धनोरा क्षेत्र के ताजपुर निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा अंकित कुमार 22 वर्ष काफी समय से अपने फूफा सेवानिवृत्ति फौजी राजेश कुमार यादव के मकान में रहकर स्टेनो टाइपिस्ट की नौकरी के लिए कोचिंग सेंटर पर शिक्षा ग्रहण कर रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह मकान की छत पर पहुंचा और मकान के छज्जे पर बिजली की सजावट की झालर डालने लगा। मकान के छज्जे से मात्र 1 फीट दूर हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। उसका हाथ तारों से टकरा गया, जिससे उ...