मुरादाबाद, अगस्त 2 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम नानपुर में 19 जुलाई की रात बिजलीघर के चौकीदार एवं गन्ने के रस विक्रेता 70 वर्षीय करन सिंह की हुई हत्या का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस ने केस के जल्द खुलासे की बात की थी लेकिन दो सप्ताह के करीब समय बीत जाने के बावजूद हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। वहीं घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटाने और संदिग्धों से पूछताछ में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...