मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को आरएसडी एकेडमी में हुआ। टूर्नामेंट में कुल 35 टीमों ने प्रतिभाग किया है। पहले दिन अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दूसरे और अंतिम दिन 18 अक्टूबर को अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही अंडर-14 और अंडर-19 दोनों वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह भी 18 अक्टूबर को होगा। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को मंच देना है। उद्घाटन समारोह में चेयरमैन विनोद कुमार, डायरेक्टर जी. कुमार, डायरेक्टर फाइनेंस अजय शर्मा, डायरेक्...