मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता। प्रदेशीय बालिका विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चार अलग-अलग मैदानों पर अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबले खेले गए। वाराणसी, मेरठ, अयोध्या और लखनऊ ने अपने-अपने वर्गों के मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पारकर ग्राउंड पर अंडर-19 का पहला सेमीफाइनल मैच कानपुर मंडल और वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 70 रन बनाए, जान्हवी ने 18 रन बनाए, वाराणसी की प्रियंका ने 3 विकेट लिए। जवाब में वाराणसी ने प्रिया के 34 रन की मदद से 3 विकेट पर 72 रन बनाकर जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल रेलवे स्टेडियम में मेरठ और अलीगढ़ के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए मेरठ मंडल ने 5 विकेट प...