मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बार और बेंच के तालमेल पर बल दिया तो इसी बीच अधिवक्ताओं ने चेंबर के लिए जगह बढ़ाने की मांग की। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक गुरुवार को बार कक्ष में आयोजित की गई। अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी आबिद अली ने की। बैठक में मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच तालमेल बेहतर होने से वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय पाने में आसानी रहती है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जूनियर अधिवक्ताओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए चैंबर्स के लिए और भूमि उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया। अध्यक्ष चौधरी आबिद अली और सचिव सतीश वत्सल एडवोकेट ने उपजिलाधिकारी का आभार जताते हुए भरोसा दिल...