Moradabad News: बारिश के बीच दो घंटे बिजली गुल, आपूर्ति बहाल होने पर मिली राहत
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: लालबाग क्षेत्र में बुधवार सुबह बारिश के दौरान करीब पौने दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दौलतबाग 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़ी 11 केवी लाइन में ट्रिपिंग आने के कारण सुबह 8:45 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बारिश के बीच बिजली न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। घरों में जरूरी कामकाज प्रभावित होने के साथ ही लोगों को उमस और अंधेरे के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलने पर अनुरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की और खराबी तलाशने का काम किया। विभाग की टीम ने करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.