मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में बाजरे के खेत से बैलगाड़ी निकालने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी के फट्टे से हमला कर घायल कर दिया और तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम सलेमसराय निवासी नफीस पुत्र शरीफ ने आरोप लगाया कि 17 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे भूरा, जाविद, साबिर और नवील बैलगाड़ी लेकर भोजपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गढ़ीपुर स्थित उसके बाजरे के खेत से निकल रहे थे। आरोप है कि बैलगाड़ी के पहियों से बाजरे की फसल खराब हो रही थी, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिय...