मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: बाइक से शुक्रवार को मुरादाबाद कॉलेज जा रहे कांठ के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कैलसा बाईपास से गुजरते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे में जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव हफीजपुर में संजय सिंह का परिवार रहता है। वह मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी विनोद के अलावा दो बेटे तरुण और जीतू हैं। बड़े बेटे तरुण ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी,फिलहाल वह मुरादाबाद स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तरुण बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद स्थित ...