मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: नगर के मुरादाबाद हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर ग्राहक की बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दुकानदार ने बाइक मैकेनिक पर सरिए से हमला कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला अंसारिया निवासी परवेज पुत्र साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। शनिवार शाम एक ग्राहक अपनी बाइक मरम्मत कराने आया था और उसने बाइक पास में स्थित सीमेंट स्टोर के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि सीमेंट स्टोर संचालक रुस्तम इस बात पर भड़क गया और ग्राहक से गाली-गलौज करने लगा। परवेज के अनुसार उसने आरोपी से कहा कि बाइक पांच मिनट में हटा...