मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- Moradabad News: भोजपुर। थाना क्षेत्र के काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हमीरपुर निवासी शान्ती पुत्र हरचन्दी ने भोजपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उनका बेटा रवि काशीपुर मार्ग पर गांव के ही आसिफ पंक्चर वाले की दुकान के सामने से सड़क किनारे पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे अज्ञात चालक ने रवि को जोरदार टक्कर मार दी。

घटना का विवरण टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि गंभ...