मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला दर्जियान में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद में एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों पर छुरी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के समय पास में स्थित प्रथमा ग्रामीण बैंक पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने चीख-पुकार सुनते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी भाई को रंगे हाथों दबोच लिया। बाद में पुलिस ने मां को भी हिरासत में ले लिया था। घायल छोटी बहन के मुकदमा दर्ज करने पर हमलावर भाई को शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जबकि मां को थाने से ही जमानत दे दी गई। नगर के मोहल्ला दर्जियान निवासी शब्बीर कुरैशी के परिवार में दोनों बेटों वासिफ और आसिफ के बीच अकसर विवाद रहता था। बताया जाता है कि दोनों बहनें रुखसाना और आसमा छोटे भाई आसिफ का पक्ष लेती थीं, जबकि उनकी मां बड़े बेटे...