मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक बस मुंशी के साथ मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित नगर के नई बस्ती निवासी इकराम कुरैशी मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों के संचालन का कार्य करता है। आरोप है कि तिकोनिया बस स्टैंड पर एक टेपों चालक फईम अक्सर बसों के आगे वाहन खड़ा कर देता था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। जब उसने चालक को सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा करने की सलाह दी तो आरोपी नाराज हो गया और अंजाम भुगतने की धमकी दी।आरोप है कि 30 मई की रात करीब नौ बजे जब वह ढाल चौराहे से नई बस्ती की ओर जा रहा था, तभी शरीफ होटल के पास आरोपी फईम अहमद, उसकी पत्नी खुशनवी, शाकिब अहमद तथा दो अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप...