मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: पांच साल लिव-इन में रहने के बाद शादी से इंकार करने के मामले में निलंबन के बाद सिपाही के कोतवाली में हाजिर न होने पर प्रेमिका ने प्रभारी से सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अगर तीन चार दिन में सिपाही नहीं आता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। तहसील क्षेत्र निवासी युवती मुरादाबाद निवासी अंकित नामक युवक के साथ नौकरी की तैयारी करते हुए एक शॉर्ट हैंड सेंटर पर शिक्षा ग्रहण कर रही थी, अंकित को कांस्टेबल की नौकरी मिल जाने और मथुरा में तैनाती मिल जाने के बाद प्रेमिका को धोखा दे दिया जिस पर प्रेमिका ने मथुरा कप्तान से शिकायत कर कांस्टेबल को निलंबित करा दिया था। निलंबन के बाद कोतवाली पुलिस ने अंकित को सफाई देने के लिए 3 दिन के भीतर कोतवाली बुलाया लेकिन...