मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- Moradabad News: गणपति की मूर्तियों का विसर्जन मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कांठ रोड और अटल घाट पर पहुंचना शुरू कर दिया। इनमें से अधिकांश वह रहे जिन्होंने घरों पर ही मूर्ति स्थापित की थीं। दोपहर बाद अन्य क्षेत्रों की मूर्तियां ढोल और डीजे के साथ अबीर गुलाल बरसाते हुए तटों पर पहुंचीं, जिनका देर सायं विसर्जन किया गया। कांठ रोड स्थित सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पीछे स्थित रामगंगा तट पर सुबह से ही बप्पा के जयकारे गूंजने लगे। घरों में मूर्ति स्थापित करने वाले श्रद्धालुओं ने निजी वाहनों से पहुंचकर विसर्जन शुरू कर दिया। सायं लगभग पांच बजे हरथला, हिमगिरि कालोनी, लाकड़ी फाजल पुर आदि क्षेत्रवासी अबीर गुलाल बरसाते, डीजे पर थिरकते और बप्पा के जयघोष करते पहुंचे ओर पूजन के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया। उध...