Moradabad News: बच्चों ने विशाल रंगोली बनाकर दिया पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: मुरादाबाद। विश्व पोलियो दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम की ओर से चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रांगण में पोलियो उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशाल व आकर्षक रंगोली का निर्माण बच्चों से कराया गया। रंगोली के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने का प्रभावशाली संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुनय झा व अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। डीएम ने पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम के प्रयासों की सराहना की। क्लब संरक्षक रो. शर्मिताभ सिन्हा एडवोकेट ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज को जागृत करना है कि पोलियो की दो बूंद बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.