मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव बघी गोबर्धनपुर में छड़ी मेले का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। मेले में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में पहुंचे लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं। बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और ग्रामीणों ने मेले में घरेलू उपयोग का सामान तथा अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। शाम होते ही मेले में भीड़ और बढ़ गई तथा रात तक चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मेला क्षेत्रों में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्...