मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: बकरा चोरी कर टेंपो से ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का बकरा, तमंचा, दो कारतूस और चाकू बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल टेंपो को भी कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को उपनिरीक्षक जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो लोग टेंपो में चोरी का बकरा लेकर मूंढापांडे की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर टेंपो रोक लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर चोरी का बकरा बरामद किया गया।ग्राम चूहानंगला निवासी मुस्तकीम ने बरामद बकरे की पहचान अपने चोरी हुए बकरे के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राशिद निवासी पक्का बाग और शाने आलम निवासी इंदिरा चौक, मुरादाबाद के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक...