मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: कांठ में बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायतों को लेकर एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के प्रभावित गांवों का सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बंदरों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के झुंड स्कूली बच्चों का रास्ता रोक देते हैं। बंदरों के हमले में कई लोग छत से गिरकर घायल हो चुके हैं। कांवड़ मार्ग और हाईवे पर भी बंदरों के झुंड दिखाई देते हैं, जिससे मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों में भय बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर राहगीरों पर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे लोग चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द बंदरों को पकड़वाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों के सुझाव और समस्याएं सु...