Moradabad News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हज़ार ऐंठने वाला गिरफ्तार,जेल
मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: क्षेत्र के एक गांव में युवती का पीछा करने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के साथ 50 हजार रुपये ऐंठने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर युवती को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव के ही विशाल सैनी ने उनकी बेटी का पीछा कर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल कर रुपये वसूले। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी विशाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने युवती से 50 हजार रुपये लेने की बात बताई। बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। इसके चलते उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.