मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: मेरठ प्रांत की 38वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। दूसरे दिन एथलेटिक्स के तहत बालक और बालिका वर्ग में गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं ट्रैक इवेंट में 200, 600, 800 और 1500 मीटर दौड़ आयोजित की गई। इसके अलावा 3000 और 5000 मीटर वॉक रेस तथा 3000 और 5000 मीटर दौड़ भी हुई। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। मैदान में उत्साह देखते ही बनता था। निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को फाइनल मुकाबले और समापन समारोह होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...