मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बुधवार की मध्यरात्रि आग फैलने की घटना का सच फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगा। यह बात साफ हो चुकी है कि आग यात्री के बैग में रखे अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री की रगड़ के कारण लगी थी। मामले की दिशा विस्तृत फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है। आरपीएफ का कहना है कि बैग से बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब ज्वलनशील पदार्थ की सटीक प्रकृति और तीव्रता की आधिकारिक पुष्टि के बाद प्रभावी कार्रवाई होगी। रिपोर्ट के आधार पर यात्री के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा और आरोपों का दायरा तय करने के लिए कोर्ट में कागजात दाखिल किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- चार जांच रिपोर्ट सत्यापन से एक्सप्रेस में आग लगने का कारण चलेगा पता आरंभिक छानबीन में बैग में रखे पोटाश और गंधक के...