Moradabad News: फैमिली आईडी बनाए जाने के लिए कल पालिका में लगेगा कैंप
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: नगर पालिका परिषद की सीमा के तहत रहने वाले लोगों के लिए फैमिली आईडी बनाए जाने को 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पालिका में विशेष कैंप का आयोजन होगा। जिसमें निशुल्क फैमिली आईडी बनाई जाने का कार्य पालिका स्तर पर किया जाएगा। पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि बिलारी सीमा के अंतर्गत आने वाले लोग अपनी फैमिली आईडी बनाने के लिए परिवारजनों के आधार कार्ड तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लेकर पालिका में पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.