Moradabad News: फाल्ट से लाकड़ी फाजलपुर समेत कई इलाकों की बिजली गुल
मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: सोमवार को अचानक बिजली लाइन में फाल्ट होने से लाकड़ी फाजलपुर, चौहानों वाली मिलक समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली करीब दो घंटे तक गुल रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। वहीं लाकड़ी फाजलपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली न होने से कई फैक्ट्रियों में काम भी प्रभावित हुआ। मशीनें बंद रहने से उत्पादन कार्य ठप रहा। सुबह से बिजली आपूर्ति सामान्य चल रही थी, लेकिन दोपहर के समय अचानक फाल्ट हो गया। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। अचानक आपूर्ति बंद होने से घरों के साथ प्रतिष्ठानों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर और संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर बिजली बंद होने का कारण जानने का प्रयास किया। फाल्ट की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.